फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Registration is 10, patients are being treated on 50 beds

Ambedkar Nagar News: पंजीकरण 10 का, 50 बेड पर हो रहा मरीजों का इलाज

Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Registration is 10, patients are being treated on 50 beds
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के इल्तिफातगंज में चल रहे संजीवनी अस्पताल का सीएमओ ने अपर सीएमओ व डिप्टी सीएमओ के साथ रविवार को औचक निरीक्षण किया। 10 बेड के अस्पताल के पंजीकरण के नाम पर यहां 50 बेड पर मरीजों का इलाज होता मिला। कुल 16 सर्जरी के मरीज भर्ती मिले। इस पर अस्पताल संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न हुआ तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार रविवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ व डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजय वर्मा के साथ दोपहर लगभग एक बजे इल्तिफातगंज स्थित संजीवनी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का लाइसेंस मांगा तो पता चला कि केवल दस बेड के लिए मंजूरी है। निरीक्षण में लगभग 50 बेडों का संचालन मिला। दो पित्ताशय व 14 बच्चेदानी की सर्जरी के मरीज भर्ती पाए गए। कोई सर्जन अस्पताल में नहीं मिला। ओटी में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने भर्ती मरीजों से ऑपरेशन करने वाले डाक्टर का नाम पूछा तो मरीज व तीमारदार इसकी जानकारी नहीं दे सके। परिसर में फैली गंदगी व मरीजों और तीमारदारों का वीडियो बना कर साक्ष्य रखने के निर्देश दिए। साथ गए सीएचसी प्रभारी टांडा डॉ. दिनेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल का लाइसेंस डॉ. एम बेलाल के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अस्पताल के 15 दिन के सीसीटीवी फुटेज के साथ सारे कागजात लाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed