{"_id":"67a24bd33c72dd17860df486","slug":"records-of-headmaster-and-assistant-teacher-found-suspicious-salary-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128972-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के अभिलेख मिले संदिग्ध, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के अभिलेख मिले संदिग्ध, वेतन रोका
Tue, 04 Feb 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रपत्रों के जरिए नौकरी करने के आरोपों से घिरे प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के शैक्षिक कागजात संदिग्ध मिलने की बात सामने आई है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
बसखारी के चंदन मौर्या ने गांव के ही राकेश कुमार के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। उनका आरोप है कि राकेश ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट बनवाकर नौकरी हथिया ली। मौजूदा समय में राकेश प्राथमिक विद्यालय हरनीडीह, बसखारी में प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात हैं। चंदन की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी।
राकेश की हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट की जांच के लिए संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से सहयोग मांगा गया। जांच में प्रपत्र संदिग्ध मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच अभी पूर्ण नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएसए ने राकेश का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
दूसरी शिकायत टांडा के नेहरू नगर की प्रतिमा ने की है। प्रतिमा के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर, टांडा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मिथलेश की बीएड की डिग्री फर्जी है। मिथलेश ने बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर से फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनवाई है। प्रतिमा की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मिथलेश के कागजात भी जांच के लिए विश्वविद्यालय भेजे गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्राताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक राकेश के प्रपत्र संदिग्ध मिले हैं। इसलिए उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सहायक अध्यापक के खिलाफ भी जांच प्रचलित है, इसलिए उनका वेतन रोका गया है।