फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Recommendation of suspension of teacher for negligence

लापरवाही पर शिक्षिका के निलंबन की संस्तुति

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of teacher for negligence
अंबेडकरनगर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी आंचल सिंह द्वारा स्कूलों में की जाने वाली छापेमारी ने परिषदीय शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अमरतल में किए निरीक्षण में शिक्षिका की ओर से मनमानी पाए जाने पर उसे निलंबित करने की संस्तुति कर दी है। इससे पहले उन्होंने कई शिक्षकों के लेटलतीफ पहुंचने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीते दिनों अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र में बतौर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यभार संभालने वाली आंचल सिंह ने परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की मनमानी के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। वे आये दिन परिषदीय स्कूल पहुंचकर शिक्षकों की उपस्थिति व उनके कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में वे बीते दिन प्राथमिक विद्यालय अमरतल पहुंचीं। वहां तैनात सहायक अध्यापक करिश्मा पटेल की ओर से लापरवाही पाई जाने पर उनके निलंबन की संस्तुति कर दी। बीएसए को भेजे पत्र में बीईओ ने लिखा कि मोहल्ला पाठशाला को लेकर उनके द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही यह कहा गया कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं निभा पाऊंगी। उनके पास शिक्षक डायरी नहीं मिली। पत्र में कहा गया कि शिक्षिका ने कहा कि उसे डायरी भरना नहीं आता। मिशन प्रेरणा व ई-पाठशाला के बारे में भी उनके द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए। बीईओ ने इससे पहले कई अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया। उधर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए से जल्द ही मुलाकात कर शिक्षकों का पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed