{"_id":"625ef968728e8251b5329a93","slug":"ration-will-reach-through-door-step-delivery-you-will-get-relief-ambedkar-nagar-news-lko6268796183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर स्टेप डिलेवरी से पहुंचेगा राशन, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर स्टेप डिलेवरी से पहुंचेगा राशन, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोटेदारों से लेकर राशन कार्डधारियों तक को अब राशन अनाज पाने के लिए गोदाम से लेकर दुकानों तक के चक्कर काटने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। राशन दुकानों से कार्डधारियों को वितरित होने वाला खाद्यान्न कोटेदारों को अब सिंगल डोर स्टेप डिलेवरी योजना के माध्यम से सीधे दुकान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके संचालन से कोटेदारों को गोदामों का चक्कर काटने के साथ ही पल्लेदारी तथा परिवहन भाड़ा चुकाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
राशन अनाज के उठान व वितरण की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिले के सभी नौ विकास खंड में डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम के लिए 4 ठेकेदारों को नामित किया गया है। इससे मई माह में कार्डधारियों को वितरित होने वाले आवंटित राशन अनाज 25 अप्रैल तक कोटेदारों को सीधे दुकानों पर वितरण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे हर माह की 5 तारीख से कार्डधारियों को बिना किसी परेशानी के राशन दुकानों से अनाज मिल सकेगा।
अभी तक आवंटित अनाज पाने के लिए कोटेदारों को एफसीआई के अनाज गोदाम तक की दौड़ लगाने के साथ ही पल्लेदारी व परिवहन भाड़ा चुकाने की परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके बावजूद समय से राशन दुकानों से अनाज वितरण न हो पाने से कार्डधारियों को भी दुकान तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। इन परेशानियों से राहत दिलाने के लिए ही खाद्य व रसद आपूर्ति विभाग ने इस माह से राशन अनाज को कोटेदारों तक पहुंचाने के लिए सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी योजना का संचालन शुरू किया है। इसका सीधा फायदा जिले में संचालित 1126 राशन दुकानदारों के साथ ही 4 लाख से अधिक कार्डधारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
9 ब्लॉक में 4 ठेकेदार नामित
सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत एफसीआई से कोटेदार तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य ठेकेदार करेंगे। इसके लिए जिले के सभी नौ विकास खण्ड के लिए 4 ठेकेदार नामित किए गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के गौरव ने बताया कि भीटी, टांडा, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज व जलालपुर विकास खण्ड के कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेसर्स श्री बजरंग ट्रांसपोर्ट को दी गई है। इसी प्रकार से अकबरपुर विकास खण्ड में मेसर्स शिवांश काँस्ट्रक्शन, भियांव में मेसर्स हर हर महादेव ट्रांसपोर्ट व कटेहरी विकास खण्ड में मेसर्स राजाराम तिवारी कोटेदारों तक खाद्यान्न को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
रूट चार्ट के माध्यम से होगी ढुलाई
आरएफसी के निर्देेेश पर मई माह में वितरित होने वाले खाद्यान्न के लिए सभी नामित ठेकेदारों को 25 अप्रैल से खाद्यान्न की ढुुलाई के लिए रूट चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह रजिस्ट्रेशन व एग्रीमेंट संबंधित सभी प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें।
राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी