{"_id":"2a596a61bb38bd2a04370335a5342f89","slug":"ratan-tata-will-inaugaration-sports-academy-of-arunima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन टाटा करेंगे अरुणिमा की खेल एकेडमी का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतन टाटा करेंगे अरुणिमा की खेल एकेडमी का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट विजेता व पदमश्री अरुणिमा सिन्हा का एक और सपना साकार होने जा रहा है। उनके द्वारा स्थापित शहीद चंद्रशेखर आजाद निशक्त खेल एकेडमी का शिलान्यास रतन टाटा 27 नवंबर को उन्नाव जिले में करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
अरुणिमा सिन्हा ने माउंट एवरेस्ट फतह करने के साथ ही संकल्प लिया था कि वे एक ऐसी खेल एकेडमी स्थापित करेंगी, जिससे असहायों व निशक्तों को आगे बढ़ने में किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्नाव में कुछ भूमि दान में मिलने के बाद उन्होंने उन्नाव जिले में ही खेल एकेडमी स्थापित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस मामले में अरुणिमा ने रतन टाटा से मुलाकात की थी। अरुणिमा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि 27 नवंबर को उन्नाव जिले के बेतहर में दोपहर तीन बजे से होने वाले शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि रतन टाटा होंगे।
विज्ञापन