फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rapid development of all classes without partiality

बिना पक्षपात के सभी वर्गों का तेजी से विकास

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rapid development of all classes without partiality
जलालपुर। भाजपा ही सर्वजन हितैषी है। प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में ही सभी वर्गों का बिना किसी पक्षपात के तेजी से विकास हुआ है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने सिर्फ जाति धर्म की राजनीति की। यह बात सोमवार को रामनगर बाराबंकी के विधायक शरद अवस्थी ने कही। वह जलालपुर नगर में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला। साथ ही किसानों की आय भी दोगुनी करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस पर जाति धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सभी जरूरतमंदों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा प्रभारी गोकरण द्विवेदी व जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य सभी दल परेशान हैं और विभिन्न प्रकार के आरोप भाजपा सरकार पर लगा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक केके मिश्र ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed