फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rape of teenage girl, accused arrested

Ambedkar Nagar News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl, accused arrested
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किशोरी के साथ दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना करीब चार माह पहले की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हंसवर मोड़ से उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

बसखारी निवासी किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अजीत निवासी नई बाजार मखदूमनगर बसखारी ने लगभग चार माह पूर्व बहला फुसलाकर किशोरी से दुराचार किया। परिवार के डर से किशोरी ने पहले मामले को दबाए रखा। इस बीच आरोपी दोबारा किशोरी पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने बीते 28 अगस्त को बालिका के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने गत दिवस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम आरोपी को हंसवर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। जरूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed