फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Random investigation of 200 villagers

200 ग्रामीणों की रैंडम जांच

Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Random investigation of 200 villagers
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को अकबरपुर नगर से सटे सिझौलिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम जांच की। 200 ग्रामीणों की रैंडम जांच हुई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक किया। ??
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने व संक्रमितों की पहचान के लिए शासन के निर्देश पर इन दिनों रैंडम जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी रैंडम जांच का कार्य चला। डॉ. अभिषेक व डॉ. विजय बहादुर के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन प्रदीप, एएनएम रेखा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना सिंह, आशा मायादेवी, बीएलओ गायत्री वर्मा व संगीता की टीम अकबरपुर नगर से सटे सिझौलिया गांव पहुंची। यहां 200 ग्रामीणों की रैंडम जांच की गई। ग्राम प्रधान विमलेश वर्मा ने इस दौरान रैंडम जांच में टीम का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक ने बताया कि जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बताया कि बाद में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सुबह गुनगुना पानी पीएं। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार ग्रहण करें। जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed