फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramleela

भगवान राम का चतुर्भुज रूप देख झूमे दर्शक

Thu, 29 Sep 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ramleela
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीराम लीला समिति चौक के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दूसरे दिन जानकी जन्म प्रसंग का मंचन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम चतुर्भुज रूप को त्यागकर माता कौशिल्या के आग्रह पर बाल रूप में दर्शन देते हैं।
विज्ञापन

अगले दृश्य में चारों भाइयों का नामकरण एवं गुरुकुल में विद्याध्ययन के प्रसंगों का मंचन होता है। ताड़का एवं मारीच-सुबाहू वध दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रहा। विश्वामित्र यज्ञ करते हैं। मारीच सुबाहु नामक दानव यज्ञ को निरंतर विध्वंस कर देते हैं। सभी ऋषि-मुनि परेशान हैं। यज्ञ को संपन्न कराने के लिए विश्वामित्र ने अयोध्या से राम-लक्ष्मण को लाने का निश्चय किया।
विज्ञापन

राम-लक्ष्मण दोनों भाई ऋषि विश्वामित्र के साथ वन पहुंचते हैं। ताड़का ने मार्ग रोका तो राम उसका वध करते हैं। इसके बाद मुनि ने अपना यज्ञ प्रारंभ किया। मारीच सुबाहु ने राक्षसी सेना के साथ आक्रमण किया तो राम ने एक बाण से मारीच को सागर पार फेंक दिया। ऋषि-मुनियों ने यज्ञ संपन्न कर राम-लक्ष्मण को आशीर्वाद दिया। गुरु विश्वामित्र के साथ दोनों भाई मिथिला पहुंच जाते हैं। मंचन में बजरंगी लाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, राकेश मिश्र, दिलीप मोदनवाल, आकाश शाह व पप्पू यादव आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed