फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramjnmotsv celebrated with faith and joy

श्रद्धा व उल्लास के साथ मना रामजन्मोत्सव

Fri, 15 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ramjnmotsv celebrated with faith and joy
अंबेडकरनगर के मकहरी में निकली शोभायात्रा में होता भगवान राम का पूजन। - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पूरे जिले में मना। सुबह से ही भक्तों ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया और पुरोहितों को दान देकर सुख-समृद्धि की कामना की। टांडा नगर में नव संवत्सर स्वागत समारोह में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


इसमें श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दिखाई पड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए कैंप लगाए गए थे। चैत्र रामनवमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के बीच शुक्रवार भोर से ही उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन


मंदिरों व घरों में ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनिमन हारी अद्भुत रूप विचारी’ की गूंज रही, साथ ही घंटा-घड़ियाल व शंखनाद के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन के साथ ही भगवान राम के जन्म को लेकर महिलाओं ने सोहर व बधाई गीत भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा नगर के तामेश्वरनाथ महादेव मंदिर डुहिया, हनुमान गढ़ी घाट व राजघाट आदि क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में डुबकी लगाई और पुरोहितों को दान भी दिया। टांडा से सटे मुबारकपुर मोहल्ले में श्रीसुंदरकांड सेवा समिति के तत्वावधान में परंपरागत प्रभातफेरी निकली।

काली मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी डुहिया तक गई। उधर, नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के संयोजन में रामलीला रंगमंच चौक से शुक्रवार अपराह्न बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बाल स्वरूप की भव्य झांकी शोभायात्रा के रूप में निकली।

अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, महामंत्री दिनेश नरायण सिंह, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह व सुभाष कश्यप आदि की अगुवाई में शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। रास्ते में शोभायात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा के साथ ही आरती भी उतारी गई।

चौक में आपसी सौहार्द्र व सुख-समृद्धि के लिए समिति से जुड़े बजरंगीलाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, आकाश शाह, काशी मिश्र, सलिल अग्रवाल व दिव्यांशु सिंह आदि के संयोजन में पंडित राकेश मिश्र ने विधिविधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। भगवान के बाल स्वरूप की सभी ने आरती उतारी और इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।

इस मौके पर बालमुकुंद तिवारी, अनिल सिंह, तेजस्वी जायसवाल, दीपक केडिया, राकेश कनौजिया व अशोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ी प्रबंध सेवा समिति की तरफ से हनुमानगढ़ी घाट पर आरती एवं प्रसाद वितरण का दौर चला।

इसमें देवप्रकाश यादव, राकेश गुप्त व सूर्यभान सिंह आदि ने भागीदारी की। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में चैत्र रामनवमी का पर्व पूरे हर्ष व उल्लास के साथ मना। विभिन्न क्षेत्रों में जहां भगवान श्रीराम के बाल्य स्वरूप की झांकी निकली, वहीं पूजन-अर्चन व कीर्तन का भी आयोजन हुआ।


तहसील क्षेत्र के  सरयू नदी के चहोड़ा घाट, गोवर्धनपुर, चाड़ीपुर, बिड़हर व कम्हरिया घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर विशेष पूजा-अर्चना की। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed