फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raman house topper in volleyball

Ambedkar Nagar News: वॉलीबाल में रमन हाउस अव्वल

Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raman house topper in volleyball
राजकीय पॉलिटेक्निक अकबरपुर में बुधवार को सम्मानित होतीं छात्राएं। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पालीटेक्निक शिवबाबा में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में रमन हाउस तो डिस्कस थ्रो में भाभा हाउस के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। बाद में प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रमन हाउस की टीम विजयी रही। इसमें कम्प्यूटर साइंस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डिस्कस थ्रो में छात्र वर्ग में भाभा हाउस के छात्र ट्विंकल सिंह प्रथम, रमन हाउस के छात्र राजीव पटेल द्वितीय व मालवीय हाउस के छात्र अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में रमन हाउस की ट्विंकल अग्रहरि प्रथम, मालवीय हाउस की प्रतिमा यादव द्वितीय व रमन हाउस की छात्रा कंचन यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीके पाठक ने समारोह में पुरुष वर्ग की 1600 मीटर, 800, 400 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले मनीष, 100 मीटर में भीम कुमार, जेवलिन थ्रो में सचिन यादव, कंचन यादव, शॉटपुट में रामप्रताप सिंह व नेहा, बैडमिंटन में निवेश पांडेय व नेहा, लंबी कूद व ऊंची कूद में सूरज चौहान, ट्व़िकल व कंचन, टेबल टेनिस में निवेश पांडेय व श्रुति विश्वकर्मा व वादविवाद में सलोनी को सम्मानित किया।
महिला वर्ग की 800 मीटर रेस में अंजलि कुमारी, 400 मीटर में कंचन यादव, 200 मीटर में आकांक्षा चतुर्वेदी, 100 मीटर में कशिश सिंह को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने इस दौरान कविता, गायन, ब्रेक डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर शिक्षिका नीलम श्रीवास्तव, संगमलाल, सुधांशू, सुशील कुमार, अजय कुमार, जैनुलआब्दीन, अभिषेक गुप्त, रोशनी चंद्रा, प्रशांत केशरवानी, नीरज व सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed