फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raksha Bandhan festival will be celebrated tomorrow, markets are full of excitement

Ambedkar Nagar News: कल मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, बाजाराें में बढ़ गई राैनक

Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival will be celebrated tomorrow, markets are full of excitement
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रक्षाबंधन का पर्व कल शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार पर्व पर कोई भी ग्रह दोष या भद्रा बाधा नहीं रहेगी, जिससे राखी बांधने की प्रक्रिया बिना विघ्न के संपन्न होगी। रक्षाबंधन को देखते हुए बाजारों में राैनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

पंडित आचार्य आशुतोष शुक्ला ने बताया कि भद्रा काल आज आठ अगस्त की रात्रि 1:32 बजे ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में नौ अगस्त को पूर्णतया शुभ काल रहेगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:23 तक रहेगी। सूर्योदय से लेकर इस समय तक राखी बांधने का श्रेष्ठ योग रहेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष रक्षा बंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं। विशेष रूप से आयुष्मान योग इस दिन को और अधिक शुभ बना रहा है। आचार्य ने बताया कि प्रात: 5:29 बजे से दोपहर 1:23 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अत्यंत उपयुक्त रहेगा। यह अवधि शुभ फल देने वाली मानी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव देखा जाता है। जिससे लोग मुहूर्त को लेकर असमंजस में रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसी कोई बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed