फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajkamal elected caretaker village head

राजकमल चुनी गई कार्यवाहक ग्राम प्रधान

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajkamal elected caretaker village head
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विकास खंड के पीठापुर सरैया में तहसीलदार भीटी की मौजूदगी में राजकमल को सोमवार को ग्रामसभा का कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुना गया। दरअसल कटेहरी विकास खंड केे पीठापुर सरैया ग्रामसभा के प्रधान छोटे लाल शर्मा की मार्च में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

तब से यहां ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। इससे ग्रामसभा में विकास कार्य ठप हो गये थे। किसी भी योजना का लाभ ग्रामीणों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा था। इस बीच डीएम के निर्देशानुसार भीटी एसडीएम के नेतृत्व में ग्रामसभा में कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुनने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार भीटी सुनील कुमार की मौजूदगी में 11 सदस्यों के बीच आपसी सहमति के आधार पर दिवंगत ग्राम प्रधान छोटेलाल की बहू राजकमल को निर्विरोध कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुना गया। चुनाव समिति में तहसीलदार के अतिरिक्त एडीओ सहकारिता अरविंद पांडेय, सचिव आमोद वर्मा, रोजगार सेवक अरुण सिंह, सदस्य कलावती, अजय प्रकाश, कुलजीत, पुष्पा देवी, विनय कुमार, राहुल, अरविन्द तिवारी, अज्जू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed