फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajbhar took aim at Madani and the opposition.

Ambedkar Nagar News: राजभर ने मदनी व विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 28 Oct 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rajbhar took aim at Madani and the opposition.
अंबेडकरनगर। कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को सर्किट हाउस में मौलाना अरशद मदनी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कहा कि धार्मिक नेताओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। राजभर ने दावा किया कि आजादी के बाद सरकारी नौकरियों में मुस्लिम समाज की भागीदारी 38 प्रतिशत थी, जो अब घटकर एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। उन्होंने मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई करने पर कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने मौलाना अरशद मदनी को अदालत के आदेशों का अध्ययन करने की सलाह भी दी। सर्किट हाउस में उन्होंने गोरखपुर के चुनावी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बयान देने की मांग की। संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को मिले वोटों का उल्लेख करते हुए उन्होंने यादव मतदाताओं के रुख पर टिप्पणी की। साथ ही कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना पर देश में अराजकता का माहौल बनाने व सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed