फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain with strong winds gave relief from heat and sun

Ambedkar Nagar News: तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी व धूप से दी राहत

Thu, 25 May 2023 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong winds gave relief from heat and sun
अंबेडकरनगर। तेज धूप व गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत लेकर आया। दोपहर बाद तक बादल छाए रहने व हल्की बारिश से पूरा दिन मौसम खुुशगवार बना रहा। उधर बारिश हो जाने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। बुधवार को भी थोड़ी राहत मिली थी लेकिन करीब एक घंटे बाद तेज धूप ने उन सब पर पानी फेर दिया था।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल थे। तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना भी दूभर था। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। कई बार बादल छाए लेकिन बरसे बिन चले गए। इससे आम लोगों के साथ किसान भी परेशान थे। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

एक तरफ जहां खुशनुमा मौसम से लोगों को राहत मिली तो वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुबह करीब 9 बजे बाधित हो गई। स्पेयर फीडर की बिजली भी सुबह 11 बजे ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। देर शाम तक सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था का कुछ ऐसा ही हाल कटेहरी, भीटी, महरुआ, मालीपुर, जलालपुर, आलापुर, जहांगीरगंज व टांडा क्षेत्र का भी रहा। बारिश व तेज हवाओं का दौर तो कुछ ही देर रहा लेकिन बाधित हुई बिजली कई क्षेत्रों में शाम तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed