फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain gave relief, farmers are also happy

Ambedkar Nagar News: बारिश ने दी राहत, किसान भी खुश

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rain gave relief, farmers are also happy
धान की रोपाई में होगी आसानी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज बुधवार को भी बदला रहा। दोपहर बाद एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी ही हुई।

बुधवार दोपहर तक तेज धूप निकली। इसके बाद बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो कहीं महज बूंदाबांदी ही हुई।
बारिश से लोगों को सुकून मिला तो किसानों ने भी राहत महसूस की। दरअसल, इन दिनों धान की नर्सरी लगभग पूरी तरह से तैयार है। रोपाई के लिए खेत तैयार किया जा रहा है। आसमान से बरसती आग के बीच किसानों को खेत तैयार करने में मुश्किलें हो रही थीं। मंगलवार व बुधवार को बारिश होने से किसानों ने राहत महसूस की है। अकबरपुर के राममगन, शीतला प्रसाद तथा महरुआ के जगदीश ने कहा कि बारिश का सिलसिला चलता रहे तो धान की रोपाई में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed