{"_id":"5d3de41e8ebc3e6c926acba4","slug":"rain-droped-ambedkar-nagar-news-lko4733603187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूक रूककर हुई बारिश् से खुशगवार रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूक रूककर हुई बारिश् से खुशगवार रहा मौसम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बारिश के बाद लहलहाती धान की फसल।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को भी दोपहर बाद से जारी रहा। रुक रुककर होती रही बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशगवार रहा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
दरअसल मौजूदा समय में धान रोपाई का कार्य अंतिम दौर में है। ऐसे में इसके लिए खेतों में पानी होना जरूरी है। बारिश होने से किसानों की सिंचाई संबंधित समस्या काफी हद तक दूर कर दिया। इस बीच बारिश के चलते एक बार फिर से लोगों को जलभराव की समस्या से दोचार होना पड़ा। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे लोगों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
वैसे तो शनिवार देर रात से ही बारिश शुरू हो गई, लेकिन रविवार को यह सिलसिला कभी तेज, तो हल्का रहा। बीच बीच में तेज धूप भी निकली। रविवार लगभग पूरे दिन रुक रुककर हुई बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। खुशगवार हुए मौसम का लोगों ने बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। रविवार के अवकाश के चलते लोगों ने ऐसे मौसम का परिवार के सदस्यों के साथ आनंद लिया। बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी खुशी की चमक ला दी। दरअसल मौजूदा समय धान की रोपाई अंतिम दौर में है। जो किसान रोपाई कर चुके हैं व जो कर रहे हैं, उन्हें सिंचाई की सख्त जरूर थी।
विज्ञापन
साधन संपन्न किसान तो किसी प्रकार वैकल्पिक व्यवस्था कर सिंचाई कर रहे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं। हालांकि उन्हें निराश नहीं होना पड़ रहा है। समय समय पर हो रही बारिश उनकी मुश्किलों को आसान कर रही है। रविवार को हुई बारिश ने सिंचाई को लेकर किसानों की समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया। किसान राधेरमण व रामबहाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यदि समय समय पर इसी प्रकार से बारिश होती रहे, तो इसका व्यापक लाभ धान की उपज को मिलेगा। यह बारिश खाद डालने के लिए भी लाभप्रद है।
बार फिर हुई जलभराव की समस्या
रविवार को रुक रुककर हुई बारिश से एक बार फिर से लोगों को जलभराव की समस्या से दोचार होना पड़ा। अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित शीतला आश्रम से बनगांव मोड़ तक नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। इसके अलावा बस स्टेशन क्षेत्र, नई सड़क, पटेलनगर, कृषि भवन के निकट, कलेक्ट्रेट के निकट, जिला अस्पताल मुख्य गेट के निकट, तहसील क्षेत्र, सब्जी मण्डी क्षेत्र में लोगों को जलभराव की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रगडग़ंज, दहियावर, अमेदा, बसखारी, केदारनगर, भीटी, महरुआ आदि क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव व कीचड़ की मुश्किलों का सामना लोगों को करना पड़ा।