{"_id":"6ae22f530359bbe23d051007","slug":"raid-on-an-illegal-firecracker-warehouse-in-bariyawan-market-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168070-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा
विज्ञापन
अकबरपुर के बरियावन बाजार में अवैध पटाखे को सील करते पुलिसकर्मी। संवाद
हजपुरा। बरियावन बाजार में बुधवार दोपहर एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पटाखों के अवैध गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान से लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए। दुकानदार पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस समेत कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखे जब्त कर लिए।
एसओजी को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरियावन बाजार स्थित एक दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद दुकान खुलवाकर तलाशी ली तो अंदर भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले।
दुकान मालिक सूरज तड़माली से पटाखों के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों की तौल कराई और उन्हें जब्त कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि दुकानदार ने पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए विभाग से लाइसेंस नहीं लिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि अवैध रूप से पटाखे जमा किए गए थे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।