फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rahul Gandhi is spreading propaganda for the sake of power: Deputy CM

कुर्सी के लिए दुष्प्रचार कर रहे राहुल गांधी : डिप्टी सीएम

Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is spreading propaganda for the sake of power: Deputy CM
अंबेडकरनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें अहंकारी और गैर-जिम्मेदार नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के हितैषी नहीं हैं और प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए लगातार दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचवाते हैं, जो उनके गैर-जिम्मेदार होने का प्रमाण है।
विज्ञापन

उन्होंने नसीहत दी कि राहुल को अपना अहंकार छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में किसान संघ के नेताओं से मुलाकात कर इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। डिप्टी सीएम ने इन्हीं आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

n अखिलेश का सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना 2027 तो क्या, 2047 तक भी पूरा नहीं होगा। पंचायत चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ये चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n सीएमओ पर कार्रवाई के सवाल को टाल गए डिप्टी सीएम : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जुड़ा मुद्दा उठाया, तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि कोई जांच होगी, तो उसे देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed