{"_id":"614cc2aa8ebc3e0024643b37","slug":"quickly-reduce-the-learning-gap-make-harmony-with-parents-ambedkar-nagar-news-lko5969401109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कम करें लर्निंग गैप, अभिभावकों से बनाएं सामंजस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कम करें लर्निंग गैप, अभिभावकों से बनाएं सामंजस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल स्थापित करने के लिए सभी शिक्षक अभिभावकों से सामंजस्य स्थापित करें। साथ ही कोरोना संक्रमण के दौरान स्कूल बंद रहने के चलते हुए लर्निंग गैप को दूर करने का प्रयास करें।
यह निर्देश डॉयट प्राचार्य मनोज गिरि व कटेहरी खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता प्रवीन ने गुरुवार को कटेहरी शिक्षाक्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक में दिए। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए बेहतर ढंग से शिक्षा दी जाए। डायट प्राचार्य मनोज गिरि ने कहा कि छात्रों के लर्निंग गैप को कम करने के लिए छात्रों के बेस लाइन का आंकलन किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उनकी विभिन्न सुविधाओं पर भी ध्यान देते रहने की जरूरत है।
खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता प्रवीन ने कहा कि जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनका समयबद्ध ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए। एमडीएम पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर एआरपी बृजेश यादव, मनीष कुमार, सियाराम, विनोद, गौतम, इंद्रपाल व सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।