{"_id":"67cdca264df76509070176d8","slug":"questions-raised-on-the-role-of-the-husband-in-the-death-of-the-woman-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130945-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की मौत में पति की भूमिका पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की मौत में पति की भूमिका पर उठे सवाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टेंट की दुकान में लगी आग में व्यवसायी की पत्नी की जलकर मौत के मामले में घटना से पूर्व पति और पत्नी के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। मृतका के पिता बृजलाल चौहान ने अपनी बेटी से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है, हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र आलापुर के अखलासपुर गांव में मिथलेश की टेंट हाउस की दुकान है। आठ मार्च की दोपहर दो बजे के करीब दुकान में अज्ञात कारणोंं से आग लग गई थी। टेंट व्यवसायी की पत्नी वंदना की जलकर मौत हो गई थी। वंदना टांडा कोतवाली की मुजाहिदपुर गांव की रहने वाली थीं। वर्ष 2001 में मिथलेश चौहान के साथ उनका विवाह हुआ था। उनकी चार संतान हैं। बड़ा बेटा अर्पित (15), बेटी अन्नू (12), अदिती (7) और सबसे छोटी बेटी आकृति (5) है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने पर मृतका के पिता बृजलाल चौहान ने अपने दामाद मिथलेश को टेंट हाउस का कारोबार कराया था। इसका संचालन पति-पत्नी दोनोंं मिलकर करते थे। रुपये के विवाद में अक्सर दोनोंं में झगड़ा होता रहता था।
मृतका के बेटे के अनुसार सात मार्च को भी उनकी मां व पिता के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसकी के बाद संदिग्ध अवस्था में टेंट हाउस की दुकान में आग लगी थी। बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं की वंदना टेंट की दुकान में ही फंस गई थीं। आग पर काबू पाए जाने तक उनकी बुरी तरह जलकर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने के बाद मृतका के पिता गांव पहुंचे और उन्होंने पुलिस के समक्ष घटना से पहले मारपीट होने की बात कही। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।रविवार को वंदना का अंतिम संस्कार चहोड़ाघाट पर कर दिया गया। बृजलाल अपने नाती, नातिनों को अपने साथ ले गए हैं। सीओ आरबी सिंह ने बताया कि आपसी विवाद की बात सामने आई है, तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।