{"_id":"6a299e2f6febebb97d04cf72","slug":"quality-overlooked-in-construction-samples-of-bricks-and-mortar-sent-for-testing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-158245-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: निर्माण में गुणवत्ता दरकिनार, ईंट-मसाले के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: निर्माण में गुणवत्ता दरकिनार, ईंट-मसाले के नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्माणाधीन साइबर थाना भवन, कंपोजिट विद्यालय रामपुर जयसिंहपुर और पंचायत भवन का बुधवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और ईंट व मसाले के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने सबसे पहले निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का निरीक्षण किया। करीब 3.35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भवन में प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। प्रथम तल की छत की बीम में कई स्थानों पर हनीकांबिंग तथा स्लैब में डाउनिंग की समस्या भी सामने आई। वर्तमान में करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। सीडीओ ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने अकबरपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रामपुर जयसिंहपुर में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां ईंट और मसाले की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कई कमरों में टाइल्स का समतलीकरण खराब मिला, जबकि छत के प्लास्टर की लाइनिंग भी टेढ़ी-मेढ़ी पाई गई। सीडीओ ने गुणवत्ता में सुधार के निर्देश देते हुए नमूनों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
पंचायत भवन रामपुर जयसिंहपुर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। महिला और पुरुष शौचालयों में गंदगी का अंबार था, जबकि परिसर में गोबर, घास-फूस और पशु बंधे मिले। ग्राम सचिवालय में भी अव्यवस्था और कागजों का ढेर देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई।पंचायत सहायक प्रियंका यादव निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीडीओ ने उनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव बांकेलाल मौर्य को दो दिन के भीतर पंचायत भवन और परिसर की साफ-सफाई कराकर जियोटैग फोटो सहित आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।