फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Put tricolor at home, make the campaign a success

घर पर तिरंगा लगाएं, अभियान को सफल बनाएं

Sun, 07 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Put tricolor at home, make the campaign a success
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करतीं भ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अलग-अलग स्थानों पर रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए रामनगर विकासखंड में सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली को खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने ब्लॉक मुख्यालय से चलकर रामनगर चौक होते हुए विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि सभी लोग अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा जरूर लगाएं।
विज्ञापन

रैली में शामिल कर्मियों ने गगनभेदी नारे भी लगाए। इस मौके पर आलापुर थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र समेत कई पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। उधर, जहांगीरगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक उपमा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने मदैनिया, गढ़वल, काशीपुर व रामपुर आदि गांव में भ्रमण कर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद से भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार है, जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसलिए हम सब का भी दायित्व है कि देश हित में एक झंडा अवश्य अपने घर पर लगाएं। इस मौके पर पूनम, उर्मिला, सोनी व रंजीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed