फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Purnima Snan in Shravan kchetra

अगहन पूर्णिमा स्नान के साथ श्रवणक्षेत्र का मेला शुरू

Thu, 12 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Purnima Snan in Shravan kchetra
अंबेडकरनगर के श्रवणक्षेत्र में अगहन पूर्णिमा के मौके पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र। माता-पिता की भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली गुरुवार को आस्था की गवाह बनी। ठंड के बावजूद भोर से ही श्रद्धालु मड़हा व बिसुही नदी के संगम तट पर अगहन पूर्णिमा स्नान के लिए पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा भी की। स्नान-पूजन के साथ ही पांच दिवसीय श्रवणक्षेत्र मेले का शुभारंभ भी हो गया। मेले में बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचे। मेले में कई तरह की दुकानें भी सज चुकी हैं। युवाओं ने मनोरंजन के साथ ही सामानों की खरीददारी भी की। वहीं, प्रशासनिक उपेक्षा के चलते श्रद्धालुओं को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

श्रवणक्षेत्र धाम में स्थित मड़हा व बिसुही नदी के संगम तट पर गुरुवार को अगहन पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालु भोर से ही पहुंचने लगे थे। अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर व अयोध्या जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु ने यहां पहुंचकर संगम तट पर डुबकी लगायी। इसके बाद विधि विधान से माता-पिता केकीभक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन कर दुआ मांगी। ठंड व अव्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। मेले में दोपहर बाद मेलार्थियों की भी भीड़ पहुंची। देर शाम तक मेले में मेलार्थियों की आमद बनी रही।
विज्ञापन

इससे दुकानदारों के भी चेहरे खिले नजर आए। मेले में बड़ी संख्या में खाद्यान्न सामानों के अलावा मनोरंजन के लिए भी प्रतिष्ठान सजे हुए हैं। झूला, सर्कस, जादूगर, मौत का कुआं आदि का युवा खूब आनंद उठा रहे हैं। प्रशासन के असहयोग के चलते मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। न तो कई अलाव की व्यवस्था की गई, और न ही पर्याप्त प्रकाश की। इससे भोर में पहुंचे श्रद्धालुओं को स्नान के बाद ठंड का सामना करना पड़ा। मार्ग की बदहाली के चलते भी श्रद्घालुओं को मुश्किल हुई। इस बीच गुरुवार पूर्वाह्न करीब एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान श्रवणक्षेत्र पहुंचे। अधिकारियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। एसडीएम ने श्रद्धालुओं व दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि समुचित व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई हैं। सीओ ने बताया कि श्रद्धालुओं व दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मेलार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed