{"_id":"5dc7023b8ebc3e5b715efb70","slug":"purnima-sanaan-ambedkar-nagar-news-lko491376847","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान के साथ मंशापुर में शुरु होगा पांच दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान के साथ मंशापुर में शुरु होगा पांच दिवसीय मेला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के पवित्र धर्म स्थल मंशापुर कुटी में 12 नवंबर को पूर्णिमा स्नान के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा। कुटी पर मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस मेले में अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर जनपद के भी श्रद्घालु पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं। आस्था की दृष्टि से इस कुटी की पहचान दूर तक है। पांच दिवसीय इस मेले को लेकर महरुआ पुलिस ने भी आवश्यक तैयारियां शुरु कर दी है।
महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर कुटी पर बाबा डम्मरदास की समाधि स्थल है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु प्रतिदिन दर्शन पूजन के लिए आते हैं। वर्ष में दो बार यहां बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन होता है। रामनवमी के मौके पर श्रद्घालु यहां बड़े पैमाने पर पूजन अर्चन के लिए जुटते हैं। पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने के साथ ही बाबा डम्मरदास की समाधि स्थल पर विधि विधान से पूजन अर्चन करते हैं।
देवोत्थानी एकादशी के बाद आने वाली पूर्णिमा को 12 नवंबर से यहां पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ होता है। मंदिर के पुजारी सुखराम दास ने बताया कि मेले आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यहां आने वाले श्रद्घालुओं के हितों को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया होंगी। मेले परिसर में दुकानों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है।
विज्ञापन
महरुआ एसओ संभूनाथ ने बताया कि मेले के आयोजन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात रहेगा। इसमें पुरुष सिपाहियों के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।