फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public service will be better only with the strength of the organization

संगठन की मजबूती से ही बेहतर हो सकेगी जनसेवा

Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Public service will be better only with the strength of the organization
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। संगठन की मजबूती से ही जनसेवा को बेहतर किया जा सकेगा। यह विचार रामनगर सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने प्रकट किए। कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रभावी संघर्ष किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने गांव गांव प्रभावी सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता की परवाह नहीं रह गई है। महंगाई असमान पर है। लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी अतहर खान ने कहा कि सदस्यता अभियान की मजबूती ही कार्यकर्ताओं व जनता का सम्मान बढ़ाएगी। हमें पूरी ईमानदारी से इस अभियान में जुटना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चल रहा है। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का रिकार्ड आलापुर के ही नाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रदेश में अत्याचार बढ़ने तथा मनमानी का राज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं रह गई है। इस मौके पर रामनगर ब्लाक प्रमुख विकास यादव, जिपं सदस्य अश्विनी यादव, वरिष्ठ नेता अजीत यादव, हीरालाल यादव, रवींद्र यादव, अजय एडवोकेट, मोहम्मद हारून अंसारी, रमाशंकर मिश्र व ब्रम्हदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed