फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public health unit ready for Rs 48 lakh

Ambedkar Nagar News: 48 लाख से पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार

Fri, 23 Feb 2024 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Public health unit ready for Rs 48 lakh
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सीएचसी रामनगर परिसर में करीब 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार हो गई है। भवन को हैंडओवर करने के लिए कार्यदायी संस्था ने पहल शुरू कर दी है। पखवाड़े भर के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही नए भवन में जांच व इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी के तहत बने नए भवन में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा रामनगर में भी उपलब्ध होगी। परिसर में कंप्यूटर कक्ष के साथ ही दो हाॅल बने हैं। बीमारियों की जांच के साथ ही उसके उपचार की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

यूनिट का संचालन शुरू होने पर मरीजों को खून से जुड़ी जांचें व उपचार में सुविधा होगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि भवन का कार्य पूरा हो चुका है। साफ-सफाई का काम चल रहा है। पखवाड़े भर में यूनिट का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed