फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Provisional voter list will be published today

आज प्रकाशित होगी अनंतिम मतदाता सूची

Sun, 30 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Provisional voter list will be published today
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 340 बूथों पर होगा। दावे व आपत्तियों के निस्तारण व पूरक सूची तैयार करने के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसे लेकर पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में अकबरपुर, टांडा, जलालपुर नगर पालिका परिषद तथा चार नगर पंचायतों अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में चुनाव कराया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार जिले में बीएलओ ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया था। गत दिवस ही पुनरीक्षण का दौर संपन्न होने के बाद मतदाता सूची तैयार किए जाने का काम पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने प्रारंभ कर दिया था। कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, काटने व संशोधन के बाद अब 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची 340 बूथों के अलावा पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय के साथ ही संबंधित तहसील मुख्यालय व नगर पालिका तथा नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। कोई भी संबंधित कार्यालय में पहुंचकर मतदाता सूची देख सकता है। इसके बाद पहली नवंबर से सात नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी जबकि आठ नवंबर से 12 नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निस्तारण होगा।

14 नवंबर से 17 नवंबर तक पूरक सूची तैयार की जाएगी। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करने से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed