{"_id":"635039f798f43049cf207e42","slug":"provisional-list-will-be-issued-on-31st-for-civic-body-elections-ambedkar-nagar-news-lko653652477","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए 31 को जारी होगी अनंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए 31 को जारी होगी अनंतिम सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए 31 अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। दावे व आपत्तियों के बाद 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 340 बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में जुटे हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। न सिर्फ मतदाता सूची में नाम बढ़ाया जा रहा है बल्कि नाम में संशोधन के साथ काटा भी जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर मौजूदा समय में 340 बीएलओ द्वारा बूथों पर अभियान चलाकर मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर हैं। जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नवगठित नगर पंचायत है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश व जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की संस्तुति के बाद 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद दावे व आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। आवश्यक सुधार होने के बाद 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अनंतिम सूची के प्रकाशन को लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में सभी बीएलओ को भी निर्देशित किया गया है कि वे बूथों पर समय पर बैठकर मतदाता सूची में संशोधन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उधर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी मतदाता सूची कार्यक्रम को लेकर जिले में अधिसूचना जारी कर दी। कहा गया है कि आठ से 12 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।