फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protested strongly in the Collectorate

कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
protested strongly in the Collectorate
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को प्रदर्शन करते कोटेदार की मनमानी से नाराज करमिसिरपुर गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

जलालपुर तहसील अंतर्गत करमिसिरपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि कोटेदार की मनमानी के चलते उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस) की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। तमाम अपात्रों का नाम सूची में डाल दिया गया है, जबकि पात्र इससे वंचित रह गए हैं।

विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह है कि कोटेदार की मनमानी लगातार जारी है। शुक्रवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


यहां प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गांव के हरिश्चंद्र व योगेंद्र ने कहा कि कोटेदार की मनमानी के चलते बड़ी संख्या में पात्रों के नाम बीपीएल व अन्त्योदय की सूची से बाहर हो गए, जबकि तमाम अपात्रों के नाम डाल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कोटेदार द्वारा घटतौली भी जाती है। जब इसका विरोध किया जाता है, तो उसके द्वारा अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पाने के लिए पात्र भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह है कि कोटेदार की मनमानी लगातार जारी है।


ग्रामीणों का कहना था कि जलालपुर तहसील के अधिकारियों से कई बार कोटेदार की शिकायत की गई, लेकिन न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही मनमानी पर अंकुश लगाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि मनमानी का संज्ञान लिया गया होता, तो उन्हें राशन संकट का सामना न करना पड़ता।

इस दौरान शिवलाल, कुसुम, कावेरी देवी, झिनका,  नोखा, लल्ली, बृजेंद्र, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed