{"_id":"5f11bb8c8ebc3e636e6ba593","slug":"protest-ambedkar-nagar-news-lko531173393","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनाकांड के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनाकांड के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मध्य प्रदेश के गुना में दलित दंपती पर पुलिसिया बर्बरता से नाराज भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने सिद्धनाथ गांव के निकट प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से आये दिन दलितों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे है, वह दलितों के प्रति सरकार की उदासीन रवैये को प्रदर्शित करता है।
प्रदेश सदस्य मित्रसेन ने कहा कि दलितों के उत्पीड़न की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के अलावा तमाम इलाकों में दलितों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न के मुद्दे उजागर हो चुके हैं।
इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के गुना में हुए दलित दपंती के साथ पुलिसिया बर्बरता है। कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष दलितों के खिलाफ उत्पीडन चार गुना बढ़ गया है। इस तरह की घटनाएं भाजपा सरकार की दलित विरोध चेहरे को बेनकाब करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि संगठन दलित विरोधी ताकतों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि दलितों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश न लग सका, तो इसके विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बिहारी, अर्जुन, प्रेमचंद, आकाश, अविनाश, बिन्द्रेश, अंतिमा व शिवांगी आदि मौजूद रहे।