फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest agenest online protest

बढ़ते आनलाइन व्यापार पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश, फूंका पुतला

Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest agenest online protest
अंबेडकरनगर के तहसील तिराहे पर आनलाइन व्यापार को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन मार्केटिंग के बढ़ते प्रभाव के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर में पदमार्च कर ऑनलाइन ट्रेडिंग पर अंकुश लगाए जाने की आवाज बुलंद करते हुए व्यापारियों ने कहा कि नियामक आयोग बनाकर जरूरी प्रतिबंध लगाए जाएं। बाद में पुराने तहसील तिराहे के निकट आनलाइन विदेशी कंपनियों का पुतला भी फूंका गया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बाद में टांडा विधायक संजू देवी को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारी जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। नगर के शहजादपुर पूर्वी नाका पर एकत्र व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकालना शुरू किया। व्यापारियों ने विदेशी कंपनियों पर देश के फुटकर व्यापार पर डाका डालने से जुड़े स्लोगन ले रखे थे। कहा कि व्यापार में हानि का सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन आर्डर है। पूर्वी नाका से निकला जुलूस राम जानकी मंदिर, शहजादपुर चौक, लोहा मंडी व फौव्वारा तिराहा होते हुए पुराने तहसील तिराहे के निकट पहुंचा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने दवाईयों के ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाई है। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी निर्णय होना चाहिए। विदेशी कंपनियां देश के फुटकर बाजार को तबाह करने में जुटी हुई हैं। यह स्थिति कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सरकार जरूरी कार्रवाई अमल में लाएगी। जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त व युवा जिलाध्यक्ष शुभम अग्रहरि ने कहा कि छोटे व्यापारियों का हित विदेशी कंपनियों से प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है, लेकिन उसे और तेजी से इस बारे में ध्यान देना होगा। वक्ताओं ने कहा कि देश का व्यापार पहले ही चीनी सामानों से भरा पड़ा है। अब यदि आनलाइन कारोबार पर अंकुश न लगा तो देश के करोड़ों व्यापारी बेरोजगार होने को विवश होंगे।

व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद पुराने तहसील तिराहे पर ही विभिन्न आनलाइन व्यापार कंपनियों का पुतला फूंका। संकल्प लिया कि ऐसी कंपनियों पर अंकुश लगने तक व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन में जिला संरक्षक नरेंद्र अग्रहरि, चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त, संजय जायसवाल, रवि अग्रहरि, कृष्ण कुमार सोनी, अभिमन्यु अग्रहरि, विपिन जायसवाल, अभिषेक गुप्त व अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed