{"_id":"648def6c8ccc181fb70affb7","slug":"protest-against-police-ambedkar-nagar-news-c-13-1-294045-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। माफिया खान मुबारक गैंग के सदस्य के तौर पर एक अधिवक्ता के भाई की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को साथी वकील भड़क उठे। उन्होंने जुलूस निकालकर पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। मुकदमे से अधिवक्ता के भाई का नाम निकाले जाने व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि 15 जून को जिन चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया उनमें से एक राजमन यादव भी है। संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत राजमन के बड़े भाई अभिमन्यु टांडा तहसील में अधिवक्ता हैं। कहा गया कि पुलिस ने आसोपुर स्थित आवास की चहारदीवारी कूदकर वहां सो रहे राजमन को पकड़ लिया। इसके बाद फर्जी ढंग से मुठभेड़ दिखाकर जेल भेज दिया गया।
अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकाला और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। डीएम व एसपी को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसडीएम व सीओ टांडा को सौंपा गया। इसमें अविलंब राजमन यादव का नाम केस से निकाले जाने की मांग की।