फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prosperous Sukanya, prosperous society will make the future of daughters bright

समृद्ध सुकन्या, समृद्ध समाज से उज्ज्वल बनेगा बेटियों का भविष्य

Sat, 04 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prosperous Sukanya, prosperous society will make the future of daughters bright
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में शनिवार को एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें समृद्ध सुकन्या, समृद्ध समाज योजना के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक बनाया गया। योजना के तहत 1 सितंबर से 14 अक्तूबर तक डाकघरों में बिटिया के नाम से खाता खुलवाकर 21 वर्ष की आयु में अधिकतम राशि हासिल की जा सकती है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधान डाकघर पहुंचकर योजना के तहत खाता भी खुलवाया।
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए समृद्ध सुकन्या, समृद्ध समाज योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत अभिभावक को बेटी के 14 वर्ष पूरा होने तक 250 रुपये प्रतिमाह की दर से जमा करना होगा। इसके बाद 21 वर्ष पूरा होने पर बड़ी राशि हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

कहा कि योजना से बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। यदि बेटियां मजबूत होंगी, तो समाज व देश भी मजबूत होगा। योजना के तहत 14 अक्तूबर तक अभियान चलाकर डाकघर के कर्मचारी घर घर जाकर नागरिकों को बचत योजना के प्रति जागरूक करेंगे। प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि खाता खुलवाने के लिए अभिभावक की दो फोटो व बेटी का जन्म प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed