{"_id":"657c8d7124cf0d980a0a62e6","slug":"proposal-worth-rs-267-crore-approved-for-development-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-7935-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विकास के लिए 2.67 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विकास के लिए 2.67 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जलालपुर के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों व मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए दो करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में बीत रहे वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा हुई।
ब्लाॅक प्रमुख त्रिभुवननाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत के समग्र विकास पर चर्चा की गई। विकास खंड को माॅडल बनाने पर सभी से तत्परता के साथ काम करने का आह्वान हुआ। बीडीओ आरपी मिश्र ने क्षेत्र पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बताया कि नाली, इंटरलॉकिंग, आरसीसी के माध्यम से गांवों में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की तरफ से भी गांवों में कई तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पंचम राज्य वित्त एवं केंद्रीय 15वें वित्त के तहत नवीन कार्य योजना का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य आलोक यादव, सहायक विकास खंड अधिकारी बृजेश तिवारी, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, अनुज कुमार, राधेश्याम, दिनेश चौधरी, बंटी सिंह, शैलेंद्र यादव, दीपचंद यादव व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।