{"_id":"6075d7848ebc3ec5446dd02c","slug":"property-worth-three-and-a-quarter-crores-attached-to-three-crooks-ambedkar-nagar-news-lko574064591","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों की सवा दो करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाशों की सवा दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली व बसखारी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत 3 अपराधियों की लगभग सवा 2 करोड़ की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। पुलिस ने इसमें न सिर्फ तीन घरों को कुर्क कर लिया, वरन एक बेशकीमती भूखंड की भी कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह की कठोरतम कार्रवाई आगे भी होगी।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने वध प्रतिबंधित पशुओं के वध का कारोबार करने के आरोप में अकबरपुर नगर के लोरपुर ताजन निवासी तीन आरोपियों रियाज, लच्छी व नवी सरवर को बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस तरह के कृत्य में लिप्त बदमाशों का मनोबल तोड़ने के लिए इन तीनों पर गैंगेस्टर एक्ट भी लगाया गया था।
इसी क्रम में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन की ओर से जारी किए गए आदेश के क्रम में मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस लोरपुर ताजन गांव पहुंची। कोतवाल अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लगभग 35 लाख कीमत के रियाज के घर को कुर्क कर लिया। लच्छी के लोरपुर ताजन स्थित घर व शहजादपुर मालीपुर रोड स्थित भूमि को कुर्क किया। इन दोनों की कीमत पुलिस के अनुसार लगभग 90 लाख रुपये है। पुलिस ने नवी सरवर की लगभग एक करोड़ रुपये की भूमि व घर को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी थाना प्रभारियों को फिर से भेजे निर्देश में कहा कि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सभी तरह की कठोरतम कार्रवाई जारी रखी जाए। जो भी व्यक्ति किसी भी तरह का अपराध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर करे, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।