फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Property of one million ash

एक लाख की संपत्ति राख

Mon, 21 Sep 2015 11:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

पहले तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तीनों गुमटियां जलकर राख हो गईं। घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पट्टी गांव निवासी रामपाल पुत्र श्रीराम की पट्टी चौराहे पर चाय पान की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अचानक उसकी गुमटी में आग लग गई। इर्दगिर्द की दुकानों पर सो रहे लोगों की आंख खुली, तो उन्होंने गुमटी को आग की लपटों से घिरा देखा।
विज्ञापन


इससे उनमें हड़कंप मच गया। पहले ग्रामीणों ने स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग ने बगल स्थित भरतराज पुत्र केसरी की चायपान की दुकान को भी चपेट में ले लिया, तो फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता तब न सिर्फ रामपाल व भरतराज की गुमटियों के साथ ही एक चूड़ी की दुकान भी जलकर राख हो गई।  पीड़ितों ने बताया कि आग से उनकी लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed