{"_id":"66e86715318f386b7d0015f7","slug":"procession-e-mohammadi-took-out-amid-governments-arrival-at-marhaba-sadas-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121336-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकार की आमद मरहबा व नारे रिसालत की सदाओं के बीच सोमवार को जश्न-ए- ईदमीलादुन्नबी पर जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। इसमें अंजुमन के सदस्यों ने कलाम प्रस्तुत किए। जगह जगह हुई तकरीर में उलेमा ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं जिला अस्पताल में फल का वितरण भी हुआ।
जश्ने ईदमीलादुन्नबी इंतेजामिया कमेटी के तत्वावधान में सोमवार शाम अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित रज्जब बाबा की मजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। अलग-अलग रास्तों से होता हुआ सुमित्रा जेतली इंटर कॉलेज पहुंचा। वहीं अकबरपुर नगर के मीरानपुर से निकला जुलूस पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा होता हुआ अब्दुल्लापुर स्थित दरगाह यूनुसिया आया जहां मौलाना अबुल फायक के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत हुआ। यहां से यह जुलूस सुमित्रा जेतली इंटर कॉलेज पहुंचकर पहले से खड़े जुलूस में मिल गया। इसके बाद दोनों जुलूस एक साथ पुराने तहसील तिराहा से होते हुए अयोध्या मार्ग तक गए। आयोजन से जुड़े मेराज अय्यूबी व अजमल ने बताया कि जुलूस के दौरान अंजुमन के सदस्यों ने कलाम प्रस्तुत किए। जिला अस्पताल में डॉक्टर इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरण हुआ। यहां ओपीडी के अलावा इमरजेंसी व वार्डों में मरीजों व तीमारदारों को फल दिए गए।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह रसूलपुर किछौछा में महफिल का आयोजन हुआ। डॉ. इमरान अहमद व हकीम मेराज अहमद के संयोजन में आयोजित महफिल का संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया। इसमें शायरों ने कलाम प्रस्तुत किया। दोपहर बाद किछौछा के साथ ही बसखारी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जहांगीरगंज नई बाजार में मौलाना जमाल अशरफ के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। मौलाना याकूब कारी व हाफिज रऊफ ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
जलालपुर नगर में दलालटोला से निकले जुलूस में 17 अंजुमन ने कलाम पेश किया। काजीपुरा, उर्दूबाजार, पश्चिम तरफ पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ। कारी इमामुद्दीन, कारी मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अजमल, मास्टर मेराजुल हक, अबुल कलाम, अदीब अहमद, नबी अहमद व अहमद की मौजूदगी में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। टांडा में मोहल्ला कस्बा स्थित जामा मस्जिद से अंजुमन गुलामाने मुस्तफा की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। छोटीबाजार, जुबेर चौराहा, चौक घंटाघ्ज्ञर, छज्जापुर, होते हुए फत्तूपट्टी, ताज तिराहा होते हुए सकरावल स्थित हक्कानी शाह दरगाह पहुंचा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धार्मिकस्थलों के मॉडल की हुई जियारत
जश्ने ईदमीलादुन्नबी पर्व के मौके पर जगह जगह बने धार्मिकस्थलों के आकर्षक मॉडल की लोगों ने बढ़ चढ़कर जियारत की। अकबरपुर नगर के मीरानपुर में मस्जिदे अकसा, गल्ला मंडी में झूले पर रखे दरगाहों व शहजादपुर चौक में मदीने मुनव्वरा के मॉडल लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बने रहे। अयोध्या मार्ग से लेकर पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी इस बीच दूल्हन की तरह साज सजावट की गई थी। इसी प्रकार टांडा, जलालपुर, जहांगीरगंज समेत अन्य क्षेत्रों में भी आकर्षक ढंग से साज सजावट की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जगह-जगह लगी सबीलें
पर्व के मौके पर जुलूसों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जगह-जगह सबीले व भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर सलमान खान, फैजी, गफ्फार आदि ने जहां शरबत, चाय के स्टॉल लगा रखे थे तो वहीं पुराने तहसील तिराहा पर मोहम्मद अकमल, मेराज अय्यूबी की मौजूदगी में लगे स्टॉल पर भोजन के अलावा फल आदि की व्यवस्था की गई थी। इसी प्रकार फव्वारा तिराहा, चौक शहजादपुर, सब्जीमंडी समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी अलग अलग प्रकार के स्टॉल लगाए गए।