फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problems in grant to 43 thousand children

43 हजार बच्चों को अनुदान में दिक्कतें

Sat, 30 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Problems in grant to 43 thousand children
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रेस, किताब, बैग व स्टेशनरी मिलने में इंतजार बढ़ सकता है। 43 हजार से अधिक बच्चों के आधार कार्ड का सत्यापन नहीं किया जा सका है। इसके अलावा 13 हजार अधिक छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड ही नहीं बन पाया है। इससे इन्हें डीबीटी का लाभ मिलने में मुश्किलें नजर आ रही हैं। विभाग के अनुसार जल्द ही प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत दो लाख 15 हजार छात्र-छात्राओं को डीबीटी का लाभ देने के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें उनके आधार कार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। दरअसल स्टेशनरी, बैग, ड्रेस व जूते-मोजे आदि के लिए 1200 रुपये की राशि संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में दी जानी है। सभी ब्लॉकों मेें आधार कार्ड बनाने व बने हुए आधार कार्ड का सत्यापन करने का दौर जारी है।
विज्ञापन

सभी नौ ब्लॉकों में यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, लेकिन इसमें तेजी नहीं आ पा रही है। कारण यह कि स्कूलों से बच्चों को लेकर बीआरसी मुख्यालय मुख्यालय तक पहुंचने में स्कूलों के शिक्षक पर्याप्त रुचि नहीं ले रहे हैं। आधार कार्ड बनाने में आने वाली तकनीकी दिक्कत ने भी योजना को लेकर मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। इन्हीं सबके चलते अब तक 43 हजार 543 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाया है। हालांकि यह कार्य अभी जारी है, लेकिन इतनी बड़ी तादाद में आधार कार्ड का सत्यापन न हो पाने से उन्हें अनुदान मिल पाने में विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं, जिनका अब तक आधार कार्ड ही नहीं बन पाया है। विभाग इसके लिए भी जरूरी प्रक्रिया अमल में ला रहा है, लेकिन 13 हजार 234 छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इससे इन बच्चों को भी योजनाओं का लाभ मिल पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

स्कूलों को दिए जा रहे निर्देश
योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आधार कार्ड से जुड़े कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सभी विद्यालयों को इस बारे में निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। प्रतिदिन समीक्षा कर इसमें तेजी सुनिश्चित हो रही है। जल्द ही डीबीटी के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed