फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problem due to route diversion

रूट डायवर्जन से लोग हुए परेशान

Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Problem due to route diversion
अंबेडकरनगर। नागरिकता संशोधन नियम के समर्थन में शनिवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा की निकलने वाली रैली के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे ज्यादातर सरकारी व निजी बसें अकबरपुर नगर के बाहर से ही निकाली गईं। इसके चलते गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। नाराज यात्रियों ने कहा कि रैली का आयोजन पूर्व निर्धारित था, तो ऐसे में परिवहन विभाग को ठोस कदम उठाना चाहिए था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा की तिरंगा यात्रा को देखते हुए जिला मुख्यालय पर रूट डायवर्जन किया गया था। इसके चलते शनिवार को लगभग पूरे दिन यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल सरकारी व निजी बसों को अकबरपुर नगर के बाहर से ही गुजारा जा रहा था। इसके चलते अकबरपुर बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा के निकट गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों संबंधित बस का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन पर आजमगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री महेश कुमार व शुभम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ठोस कदम उठाना चाहिए था। सुल्तानपुर जाने के लिए फौव्वारा तिराहे पर बस का इंतजार करते हुए राजितराम व सुबोध ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ठोस कदम उठाने चाहिए था। एक घंटे से अधिक समय हो गया बस का इंतजार करते हुए, लेकिन अब तक कोई बस नहीं आई। बाद में जानकारी हुई कि रूट डायवर्जन है। यदि रूट डायवर्जन की जानकारी एक दिन पहले ही दे दी जाती, तो इस प्रकार की मुश्किल न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed