फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prize of 50 thousand declared on the wanted criminal

वांछित अपराधी पर घोषित हुआ 50 हजार का ईनाम

Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Prize of 50 thousand declared on the wanted criminal
बसखारी। स्थानीय थाने में वांछित चल रहे प्रयागराज जनपद के अपराधी के ऊपर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। डीआईजी द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि अभियुक्त नकुल यादव निवासी सुल्तानपुर खास, थाना मऊअइया जिला प्रयागराज बसखारी थाने का वांछित अपराधी है। वह तेजी के साथ अपराध के क्षेत्र में बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में अंबेडकरनगर एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके लिए पुलिस टीम लगातार विशेष अभियान चला रही है। उसकी गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी के संबंध में परिणाम जनक सूचना देने वाले अराजपत्रित पुलिसकर्मियों, ग्राम चौकीदार व जनता को ईनाम की राशि मुहैया करायी जाएगी। बसखारी एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम सभी वांछितों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय कार्रवाई कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed