फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Private school operators sought permission to start studies

निजी स्कूल संचालकों ने मांगी पढ़ाई शुरू करने की अनुमति

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Private school operators sought permission to start studies
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते वित्तविहीन प्रबंधक संघ के - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बाद बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को पुन: खोले जाने की मांग निजी स्कूल संचालकों ने की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात कर उन्हें राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते स्कूल कॉलेज बंद चल रहे हैं। बीते दो वर्षों से कोरोना संकट के कारण स्कूल कालेज पहले से बंद रह चुके हैं। ऐसे मेें निजी विद्यालय के प्रबंधकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसे देखते हुए कोविड प्रोटाकॉल के बीच स्कूल कॉलेजों को खोले जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया कि बीते दिनों जब सब कुछ सामान्य होने के बाद विद्यालयों को खोला गया, तो कुछ बेहतर होने की उम्मीद बंधी थी लेकिन स्थिति पटरी पर आने से पहले ही एक बार फिर शिक्षण संस्थानों को बंद करा दिया गया। इससे स्कूल संचालकों के समक्ष तमाम तरह की आर्थिक मुश्किलें भी खड़ी हो गयी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनिल विश्वकर्मा, हरिशंकर मौर्य, वीरेेंद्र, रामसागर, रामसूरत आदि ने मांग की कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सोमवार से स्कूल कॉलेज को खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed