फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prison for hospital manager in murder of nurse

नर्स की हत्या में अस्पताल प्रबंधक को जेल

Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Prison for hospital manager in murder of nurse
जेल - फोटो : symbolic
नर्स की हत्या के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए नर्सिंग होम के मैनेजर को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को दिन में 12 बजे नगर के मोहल्ला सकरावल स्थित खैरुन्निशा नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक व युवती के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक आलम ने युवती की प्रसव कक्ष में चाकू से हमलाकर हत्या कर दी और खुद पर भी चाकू से हमला कर घायल कर लिया। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


 युवती के पिता ने घायल आलम व नर्सिंग होम के मैनेजर मोहम्मद मक्की के विरुद्ध हत्या, साजिश आदि की धाराओं में टांडा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घायल आलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि नर्सिंग होम संचालक को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चार दिनों तक पुलिस पूछताछ के लिए मैनेजर को अपनी अभिरक्षा में लिए रखा। इसी बीच एसपी सुधीर सिंह ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए विवेचना में तेजी का निर्देश दिया। इसके बाद सीओ बीके श्रीवास्तव मामले के वादी के साथ अकबरपुर पहुंचे और कोर्ट में बयान दर्ज कराया।

 इसमें वादी ने अस्पताल प्रबंधक पर साजिश रचने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसी आधार पर बाद में आरोपी मैनेजर को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed