{"_id":"62b9f8b77e5fd412a902440a","slug":"principals-expressed-concern-about-lack-of-funds-in-development-works-ambedkar-nagar-news-lko637122430","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में धनाभाव को लेकर प्रधानों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में धनाभाव को लेकर प्रधानों ने जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधान संघ की बैठक सोमवार को अकबरपुर ब्लॉक में हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं ब्लॉक परिसर में संघ के लिए बड़ा कक्ष बनवाने की मांग भी की गई।
अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में बीते दिनों हुए विकास कार्यों में लगी सामग्रियों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इससे ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे पक्के कार्य पूरी तरह से ठप हैं। गांवों में विभिन्न समस्याएं हैं। जैसे में जलभराव दूर कराने के लिए नई नालियों का भी निर्माण व मरम्मत होनी है। सुचारु आवागमन के क्षतिग्रस्त मार्गों का भी निर्माण होना है। धनाभाव के चलते विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
राजीव उपाध्याय, जमील खां, अरविंद वर्मा, विपिन सिंह, विनय, इंद्रजीत, उमेश, सुमन, मंगला प्रसाद, रवींद्र व घनश्याम यादव ने कहा कि ग्रामीण मौजूदा समय में मूलभूत समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मनरेगा योजना के तहत पक्का कार्य न होने से समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ के लिए बड़ा कक्ष बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।