{"_id":"685b104127dd05155008bf17","slug":"principal-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-137229-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत
Wed, 25 Jun 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के नरियांव-माडरमऊ मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में राजकीय हाईस्कूल चंदनपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य अद्या प्रसाद यादव (56) की मौत हो गई। स्कूल से लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अद्या प्रसाद आलापुर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के निवासी थे और कई वर्षों से शिक्षण कार्य में लगे हुए थे। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे विद्यालय से लौट रहे थे। रास्ते में नरियांव-माडरमऊ मार्ग पर दुनिया राय का पूरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने उन्हें टक्कर मारी और भागने के प्रयास में कुचल दिया, जिससे उनके पेट और कमर के हिस्से में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पिकअप चालक वाहन सिहत मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कौशल्या देवी बेसुध हो गईं, वहीं बेटी संध्या और बेटे पंकज का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का दूसरा बेटा हेमंत छत्तीसगढ़ में राजकीय विद्यालय में अध्यापक हैं। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
20 दिन पहले ही की थी बेटे की शादी
परिजनों ने बताया कि अद्या प्रसाद ने इसी माह पांच जून को अपने बेटे हेमंत का विवाह किया था। परिवार में नई बहू के आगमन की खुशियां थीं। बेटी संध्या बीटीसी फाइनल के परीक्षा परिणाम के इंतजार में है। अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
आदर्श शिक्षक थे अद्या प्रसाद
विद्यालय के सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें एक अनुशासित, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में याद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे बच्चों की पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे और गांव में भी उनका सामाजिक योगदान महत्वपूर्ण था। अद्या प्रसाद की असामयिक मृत्यु से शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।
सड़क सुधार की जरूरत
स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मार्ग पर जल निगम की ओर से सड़क के किनारे को खोदा गया था, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण साइड नहीं मिल पाती है। पुलिया के पास ही यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ही सड़क सुधार की मांग की है।