फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prince and Shashipal winners in mini marathon

Ambedkar Nagar News: मिनी मैराथन में प्रिंस व शशिपाल विजेता

Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Prince and Shashipal winners in mini marathon
अंबेडकरनगर। तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव के पहले दिन बुधवार को अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच मिला। मेहंदी, रंगोली के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी इसमें शामिल रही। इससे पहले एकलव्य स्टेडियम से हवाईपट्टी तक 10 किमी. लंबी मिनी मैराथन हुई। इसमें छात्र वर्ग में प्रिंसराज यादव तो छात्रा वर्ग में शशिपाल को जीत मिली।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर महोत्सव के पहले दिन रंगारंग कार्यक्रमों से इतर सुबह खेल स्टेडियम से मैराथन दौड़ हुई। डीएम अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य, डीपीआरओ अविनाश श्रीवास्तव व ओलंपिक संघ सचिव डॉ. हनुमान सिंह की मौजूदगी में युवक युवतियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में प्रिसंराज की जीत के साथ ही पवन प्रजापति को दूसरा तथा विकास वर्मा को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह छात्रा वर्ग में शशिपाल की जीत के साथ बौद्ध कुमारी दूसरे तथा पायल तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 30 विजेताओं का चयन हुआ जिन्हें अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हवाईपट्टी पर बने मंच पर अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के बीच मेंहदी, रंगोली व क्विज आदि प्रतियोगिता भी हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में मिश्रीलाल आर्य कन्या की छात्रा मुस्कान वर्मा विजयी रहीं। झूलों व स्टॉल पर दिखाई रुचि महोत्सव स्थल पर मनोरंजन के लिए लगे झूलों पर लोगों ने रुचि दिखाई। बच्चों ने परिवार के संग पहुंचकर झूलों का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई प्रकार के स्टॉलों तक पहुंचकर भी लोगों ने पसंदीदा सामानों की खरीदारी की।



शुरू हुआ दो दिनी मिलेट्स कार्यक्रम
अंबेडकरनगर महोत्सव के साथ ही दो दिवसीय जनपदस्तरीय मिलेट्स कार्यक्रम/कार्यशाला का भी शुभारंभ हुआ। अकबरपुर हवाईपट्टी पर ही स्टॉलों व बैनर होर्डिंग के जरिए सावां, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा, कुटकी एवं काकुन आदि के प्रयोग पर जोर दिया यगा। कहा गया कि श्रीअन्न के प्रयोग से कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कई प्रकार के विटामिन तथा महत्वपूर्ण मिनरल पर्याप्त मात्रा में मिलता है। बताया गया कि मिलेट्स के सेवन से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हृदय स्वस्थ रहता है तथा पाचन बेहतर ढंग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed