फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Primary health centers will be built in Medwa Raghuvanshi and the entire court

Ambedkar Nagar News: मेड़वा रघुवंशी व पूरे दरबार में बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Primary health centers will be built in Medwa Raghuvanshi and the entire court
भीटी ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन। 
जिला योजना की बैठक में चर्चा के बाद शासन को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र के मेड़वा रघुवंशी और पूरे दरबार गांव में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया द्वार खुलेगा।
वर्तमान में भीटी क्षेत्र में एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों की भीड़ होती है। मेड़वा रघुवंशी और पूरे दरबार गांवों के लोगों को मामूली इलाज के लिए भी 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यह प्रस्ताव जिला योजना समिति की हाल में हुई बैठक के दौरान उठाई गई मांगों के आधार पर तैयार किया गया है। वर्षों से ग्रामीणों द्वारा अस्पताल की मांग की जा रही थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शासन को भेजा है। दो पीएचसी बनने से बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। सीएचसी में भीड़ का दबाव कम होगा और मरीजों को तुरंत व सुलभ इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

एक लाख की आबादी को होगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तावित दोनों पीएचसी के बनने से आसपास के गांवों की एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। सीमावर्ती इलाका होेने के कारण अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर व अयोध्या के लोग भी यहां इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों पर पीएचसी के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। विभाग को जमीन मिल गई है। केवल निर्माण कराया जाना है। - डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed