{"_id":"681e3a88932690d6c40eefc8","slug":"prices-of-dry-fruits-and-spices-increased-due-to-india-pakistan-tension-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-134371-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेवे और मसालों के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेवे और मसालों के बढ़े दाम
Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
काजू
अंबेडकरनगर। भोजन के स्वाद में मसालों और मेवा की भूमिका अहम रहती है। पिछले कुछ दिनों से मसालों और मेवों के दाम तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा हरी इलायची, बड़ी इलायची और जावित्री के दाम में उछाल आया है। इसके अलावा अन्य तमाम मसाले भी महंगे हुए हैं।
भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बाद मेवे और मसालों के आयात-निर्यात पर व्यापक असर पड़ा है। मसालों के बढ़े दाम स्वाद बिगाड़ रहे हैं। सूखे मेवे का आयात प्रभावित हुआ है। दुकानदार सिराजुद्दीन ने बताया कि थोक मंडी में गरम मसाला से लेकर सूखे मेवे की कीमतों में 10 से 15 फीसदी बढ़त हुई है। हालात ऐसे रहे तो आगे और बढ़ सकते हैं, क्योंकि अब सूखे मेवे का आयात महंगा पड़ रहा है।
दिनेश कुमार ने बताया कि भारत में सूखे मेवे जैसे छुहारा, पिस्ता, अखरोट, मुनक्का की बड़ी आवक पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होती है। शादियों का सीजन चल रहा है। इस वजह से इनकी मांग ज्यादा है, लेकिन उसके अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही हाल मसालों का भी
विज्ञापन
बाक्स--
गरम मसाला- पहले- आज-
छोटी इलायची- 3500 4000
बड़ी इलाइची- 2100- 2400-
काली मिर्च- 800- 900-
जीरा- 280- 350-
दालचीनी- 500- 580-
जावित्री - 1500- 1650
(नोट - दाम प्रति किलोग्राम की दर से)
-- -- -- -- -- --
मेवा-
अखरोट- 950- 1000
पिस्ता- 1200- 1200
मुनक्का- 250- 300
छुहारा- 200- 250-
काजू 800- 850
बादाम 800- 850
(नोट - दाम प्रति किलोग्राम की दर से)
-- -- -- -- -- -

बाक्स
गरम मसाला- पहले- आज-
छोटी इलायची- 3500 4000
बड़ी इलाइची- 2100- 2400-
काली मिर्च- 800- 900-
जीरा- 280- 350-
दालचीनी- 500- 580-
जावित्री - 1500- 1650
(नोट - दाम प्रति किलोग्राम की दर से)
मेवा-
अखरोट- 950- 1000
पिस्ता- 1200- 1200
मुनक्का- 250- 300
छुहारा- 200- 250-
काजू 800- 850
बादाम 800- 850
(नोट - दाम प्रति किलोग्राम की दर से)