फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations in full swing for Bakrid

बकरीद को लेकर तैयारियां जोरों पर

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Bakrid
अंबेडकरनगर। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर जिले में तैयारियों ने जोर पकड़ा है। आगामी 21 जुलाई को मनाए जाने वाले पर्व पर होने वाली विशेष नमाज को अदा करने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों व मस्जिदों की विशेष साफ सफाई का काम तेज कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार नमाज अदा करने को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच गई हैं। कुर्बानी के लिए भी बकरों की खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन

21 जुलाई को ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जाएगा। युवाओं व बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बाजारों में जरूरी खरीदारी का सिलसिला भी तेज हो गया है। सुबह से खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर शाम तक जारी रहता है। हालांकि शनिवार व रविवार को आंशिक कर्फ्यू के चलते लोगों को खरीदारी में दिक्कतें आई। ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों की विशेष साफ सफाई का कार्य भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह की विशेष साफ सफाई का कार्य रविवार को चला। ईदगाह कमेटी से जुड़े मोहम्मद अजमल ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही नमाज अदा की जाएगी। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित स्थित शिया जामा मस्जिद से जुड़े यासिर हुसैन ने बताया कि मस्जिद की साफ सफाई का काम तेज कर दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार 50 लोग ही नमाज अदा करेंगे। इसी प्रकार की तैयारियां जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हो गई हैं। उधर, पर्व के दिन कुर्बानी के बकरे की खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed