फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for the Home Guard recruitment exam complete

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 21 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 22 Apr 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Home Guard recruitment exam complete
अ कबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज में होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेतीं एसपी प्राची सिंह। 
अंबेडकरनगर। जिले में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी नौ केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पुलिस विभाग ने जोनल व सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 21,312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी और हर पाली में 3,552 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज (टांडा), रामअवध जनता इंटर कॉलेज (बरियावन) सहित जिले के नौ प्रमुख कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे पुलिस कार्यालय में एक एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से तकनीक के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा हर केंद्र पर अलग से एक कंट्रोल रूम होगा। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का रेटिना स्कैन किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल काला या नीला पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ही ले जा सकेंगे। एसपी प्राची सिंह और नोडल अधिकारी एएसपी हरेंद्र कुमार स्वयं तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रियल टाइम रिहर्सल भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
क्रमवार ढंग से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) क्रमवार जारी किए जा रहे हैं। 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए बुधवार से डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल से और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 25 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026 के लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग-इन करना होगा। प्रवेश पत्र दिखने के बाद अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन -
परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष के भीतर तक सघन चेकिंग और स्कैनिंग के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे।

हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed